ऑपरेशन आघात में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.110 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने रेड में गांजा परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया सहयोगी भी गिरफ्तार
भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर भेजा गया जेल
रायगढ़ : जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम बिंजकोट में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4.110 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये है, बरामद किया है। मामले में गांजा की खरीदी-बिक्री में सहयोग करने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब भूपदेवपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में गांजा लेकर ग्राम बिंजकोट से ग्राम दर्रामुड़ा की ओर पैदल जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक एवं प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार बांधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बिंजकोट मेन रोड के पास घेराबंदी कर संदेही धनेश्वर कुम्हार (62 वर्ष), निवासी बिंजकोट कुम्हारडीपा को पकड़ा। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास रखी प्लास्टिक बोरी से खाकी टेप में लिपटे गांजे के चार पैकेट बरामद हुए। तौल कराने पर कुल 4.110 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने गांजा बिक्री के उद्देश्य से रखने की बात स्वीकार की। विवेचना के दौरान धनेश्वर से पूछताछ में गांजा की खरीदी-बिक्री में ग्राम दर्रामुड़ा निवासी ठाकुर प्रसाद पटेल (39 वर्ष), पिता राम प्रसाद पटेल की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से गांजा बिक्री की रकम 500 रुपये भी बरामद कर जप्त की गई। दोनों आरोपियों को थाना भूपदेवपुर में अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी के निर्देशानुसार एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर भूपदेवपुर पुलिस गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुटी है ।
इस कार्रवाई में थाना भूपदेवपुर प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार बांधव, प्रधान आरक्षक संजय तिर्की तथा आरक्षक संदीप मिश्रा, अशोक चौहान, बोधराम सिदार, प्रदीप तिवारी, संतोष जायसवाल एवं हेतराम सिदार की अहम भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश – “नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्यिों को बख्शा नहीं जाएगा, नशे के नेटवर्क से जुड़े आरोपियों पर होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई।”
