सद्भावना दिवस : पुलिसकर्मियों ने ली एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ…..!

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़

रायगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को प्रतिवर्ष “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया जाता है। सद्भावना दिवस मनाये जाने का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषा और क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करने और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए सद्भाव को बढावा देना है।

19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने से वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार आज 18 अगस्त को जिला पुलिस कार्यालय एवं जिले के सभी थाना, चौकियों में पुलिसकर्मियों द्वारा एकता एवं सद्भावना के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा लिया गया है।

Related posts