गांजा बेचने वाले दंपत्ति को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से डेढ़ किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त, छोटे बच्चो भी आदि हो रहे थे नशे के

Advertisements
Advertisements

पुलिस थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 160/21 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

कुनकुरी/जशपुर. कुनकुरी पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दंपत्ति को डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दंपत्ति छोटे छोटे बच्चो को गांजा की छोटी छोटी पुडिया बनाकर विक्रय करते थे जिससे बच्चे नशे के आदि हो रहे थे। पुलिस को गांजा विक्रय की सूचना मिलने पर आरोपी दंपत्ति के उपर एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की गई।

कुनकुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुहैल खान एवं उसकी पत्नी शरीफुन निशा दोनों मिलकर कुनकुरी आदर्शनगर, सुकबासुपारा गड़ाकटा में छोटे छोटे पुड़िया बनाकर गांजा बेच रहे हैं। जिससे छोटे बच्चे नशे के गिरफ्त में आ रहे हैं। सूचना पर कुनकुरी पुलिस द्वारा दिनांक 3 दिसम्बर को सुहैल खान व उसकी पत्नी को पकड़ने के लिए ग्राहक बनाकर भेजा गया, जो सुहैल खान के घर में गांजा का होना पाया गया जिस पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा सुहैल खान व उसकी पत्नी शरीफुन निशा निवासी बेन्दरभदरा के घर की तलाशी ली गई।

जहॉं से डेढ़ किलोग्राम गांजा जप्त किया गया एवं आरोपियों के विरूद्ध अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के अपराध में थाना-कुनकुरी में अपराध क्रमांक 160/21 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण सुहैल खान उम्र 48 वर्ष व शरीफुन खान उम्र 38 वर्ष निवासी बेन्दरभदरा थाना कुनकुरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही व अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स0उ0नि0 बैजन्ती किण्डों, आरक्षक प्रमोद रौतिया, विनोद तिर्की, रूद्रमणी यादव, युधिष्ठिर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!