कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो अपने वसूली काण्ड को लेकर आई सुर्खियों में…हस्ताक्षर करने के नाम पर रसोईयों से वसूल रही थी खर्चा-पानी

Advertisements
Advertisements

रसोईयों से की जा रही अवैध वसूली के मामले ने लिया गंभीर मोड़, प्रकरण की हुई शिकायत

आगामी विधानसभा चुनाव में अध्यक्ष की पार्टी को रसोईयां दे सकते है खर्चा-पानी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : नगर पंचायत कुनकुरी में शुक्रवार की दोपहर में लगभग 15 से 20 महिलाएं पहूंची और नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो के विरूद्ध नारेबाजी करने लगी। देखते ही देखते नगर पंचायत परिसर अध्यक्ष अजेम टोप्पो के विरूद्ध लगे नारों से गूंजने लगा। नपं पहूंची महिलाओं ने बताया कि वे रसोईयां है विद्यालय में बच्चों के लिये मध्यान्ह भोजन बनाने का कार्य करती है। विभाग से एक प्रपत्र उन्हे मिला है, जिस पर उन्हे जानकारी भरकर विद्यालय के प्रधान पाठक व नगर पंचायत अध्यक्ष से हस्ताक्षर कराकर जमा करना है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रपत्र में हस्ताक्षर करने के लिये राशि की मांग कर रही है तथा कुछ रसोईयों से राशि ले भी चुकी है। महिलाओं का आरोप है की नपं अध्यक्ष अजेम टोप्पो द्वारा हस्ताक्षर करने के नाम पर रसोईयों से अवैध रूप से राशि ली गई है जिस पर अध्यक्ष के विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहीए। इस विषय में अध्यक्ष का पक्ष जानने हेतु मोबाईल पर सम्पर्क करने का प्रयास भी फोन न उठाने के कारण सफल नही हो पाया।

मामले के बारे मे जानकारी देते हुए बालक शाला कुनकुरी की रसोईयां कुंती सिदार ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्रपत्र में हस्ताक्षर करने के नाम पर 50 से 100 रूपये तक मांगा गया। राशि लेने के कारणों के बारे में पूछने पर हस्ताक्षर करने का पैसा लगता है फ्री में हस्ताक्षर नहीं होता है कहा गया। राशि लेने की स्थिति में रसीद मांगने पर अध्यक्ष अजेम टोप्पो द्वारा डांट डपट करते हुए भगा दिया गया। विगत 10 से 15 दिनों से इस विषय में वाद विवाद चला आ रहा है अध्यक्ष द्वारा शिकायत करने पर रसोईयों को नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जा रही है।

रसोईयों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय पहूंचने के बाद विरोध स्वरूप प्रदर्शन भी किया गया। जिसके बाद महिला रसोईयों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय से ही अध्यक्ष अजेम टोप्पो को फोन कर कार्यालय आने हेतु कहा गया। अध्यक्ष अजेम टोप्पो ने कार्यालय आने में अपनी असमर्थता जताई और फोन काट दिया। महिलाओं ने एसडीएम कुनकुरी के नाम एक शिकायत पत्र कार्यालय के लेखापाल को सौप कर कार्यवाही की मांग की है।

नगर पंचायत कुनकुरी के पार्षद अमित मिश्रा भी मौके पर उपस्थित थे। मामले के बारे में जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि मुझे भी महिलाओं ने कुछ दिन पूर्व ही बताया था कि नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो द्वारा प्रपत्र में हस्ताक्षर करने के नाम पर रसोईयों से पैसा लिया जा रहा है। मैने अध्यक्ष से इस विषय में बात भी की और राशि लेने के बारे में सत्यता जानने का प्रयास किया किन्तु अध्यक्ष द्वारा कुछ स्पष्ट जानकारी नही दी गई। विगत दिनों नगर पंचायत की सम्पन्न हुई बैठक में भी इस मुद्दे के उठने की संभावना के कारण अध्यक्ष बैठक में उपस्थित नहीं हुई थी, जिसको लेकर भी नगर में चर्चा का बाजार गर्म था।

नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो के इस कृत्य के कारण रसोईयों एवं नागरिकों में रोष व्याप्त है और इस अवैध वसूली को लेकर उत्पन्न हुई परिस्थितियों का आगामी विधानसभा चुनाव में अध्यक्ष की पार्टी को गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। कर्मचारी वर्ग में इस अवैध वसूली को लेकर मंत्रणा का दौर चल रहा है। कुछ कर्मचारी दबे जुबान से इस प्रकरण के कारण किसी बड़े आंदोलन की संभावना भी व्यक्त कर रहे है। छोटे कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का शोषण कर्मचारियों में रोष को और बढ़ा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!