पुलिस की टाटा 709 ट्रक और बाईक में आमने सामने टक्कर, बाईक सवार की मौके पर मौत, कुनकुरी थाना क्षेत्र का मामला

Advertisements
Advertisements

कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग पर गड़ाकटा लोटापानी चौक पर हुई दुर्घटना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत लवाकेरा राजमार्ग पर ग्राम पंचायत गड़ाकटा के लोटापानी चौक पर टाटा 709 ट्रक और बाईक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई की बाईक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और ट्रक का शीशा चकनाचूर हो गया। दुर्घटना में बाईक सवार की मौके पर ही मृत्यु भी हो गई। दुर्घटना प्रातः लगभग 10 बजे के आस पास की है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंच गई और वाहनों को अपने कब्जे में लेकर शव को पीएम हेतु रवाना कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ पुलिस की टाटा 709 ट्रक क्रमांक सीजी 03 5595 पुलिस लाईन रायगढ़ से बलरामपुर करौदा जा रहा था। कुनकुरी सीमा पर ग्राम गड़ाकटा के लोटापानी के पास पहूंचा था की सामने से आ रही बाईक क्रमांक सीजी 14 एक क्यू 7323 से टक्कर हो गई जिसमें बाईक सवार रेमेजियुस एक्का की मृत्यु हो गई। मृतक रेमेजियुस एक्का पिता तरसीयुस एक्का 41 वर्ष विगत माह भर से कुनकुरी में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। प्रातः कुनकुरी से अपने गृह ग्राम सुईजोर जाने के लिये निकला था। कुनकुरी पुलिस मृत्यु पर मर्ग कायम कर अग्रीम कार्यवाही कर रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!