ऐतिहासिक सरोवर दलपत सागर स्वच्छता महाअभियान : अधिकारियों-कर्मचारियों, समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों-सदस्यों और राज्य आपदा मोचन बल के जवानों के साथ ही नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अभियान में लिया भाग, सभी लोगों ने निभाई सहभागिता.

Advertisements
Advertisements

आगामी रविवार को फिर से ज्यादा लक्ष्य रखने का लिया संकल्प

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

जगदलपुर : बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे स्वच्छता महाअभियान में रविवार को जगदलपुर नगर के सभी लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी, एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों एवं नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों, राज्य आपदा मोचन बल के जवानों, युवोदय के वॉलिंटियर्स, समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक साफ-सफाई कार्य में भाग लेकर ऐतिहासिक सरोवर दलपत सागर स्वच्छता अभियान में महत्ती योगदान दिया।

इस मौके पर सभी लोगों ने सुबह से ही दलपत सागर के रानी घाट के समीप एकत्रित होकर सरोवर से जलकुंभियों को निकालने के लिए लगातार हाथ बंटाया। रविवार को सभी ने अधिक समय तक ज्यादा जलकुंभियों को निकालने की बात कहते हुए आगामी रविवार को फिर से ज्यादा लक्ष्य रखने का संकल्प लिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!