जशपुर जिले के धान खरीदी केन्द्रों में धान को बारिश से सुरक्षित बचाने ढका जा रहा त्रिपाल और कैप कवर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में धान खरीदी केन्द्रों में रखे गए धान को बारिश से सुरक्षित बचाने के लिए त्रिपाल कैप कवर ढकने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दुलदुला, करडेगा, तपकरा, फरसाबहार, उप केन्द्र जामझोर, गम्हरिया, साहीड़ांड, पत्थलगांव विकासखंड के बागबहार, गोरिया, मनोरा विकासखंड के आस्ता, धान खरीदी केन्द्र मनोरा,  बगीचा विकासखंड के पण्डरापाठ, गंजियाडीह, उपार्जन केन्द्र नारायणपुर आदि केन्द्रों  में धान को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी कर दी गई। ताकि धान को सुरक्षित रखा जा सके।

Related posts