कांग्रेस ने एक बार लोगों को धोखा दे दिया, अब लोग दोबारा धोखा नहीं खाएंगे- बृजमोहन अग्रवाल

Advertisements
Advertisements

0 कांग्रेस ने लोगों को बांटने का काम किया- बृजमोहन अग्रवाल

0 भारत को तोड़ने वाले लोग भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीतने अपने जन घोषणापत्र में 36 वादे किए थे, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। अब कांग्रेस फिर से जनता को ठगने की तैयारी में लगे हुए हैं, लेकिन कांग्रेस समझ ले कि एक बार उन्होंने लोगों को धोखा दे दिया, अब लोग दोबारा धोखा खाने वाले नहीं है।

बृजमोहन ने कहा कि हमारे मुंह में राम, अल्लाह और ईसा मसीह है, क्योंकि भगवान एक है। इसको मुस्लिम अल्लाह के नाम से पुकारते हैं, हिन्दू राम के नाम से पुकारते हैं, और ईसाई यीशु के नाम से पुकारते हैं।

बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को बांटने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी कहती है कि जो सनातन है, वो हिंदू है। कांग्रेस की जो बांटने की रणनीति है, उसे मुस्लिम धीरे-धीरे समझने लगे हैं, कि उसे कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक बनाया है, इसलिए यूपी, बिहार से कांग्रेस साफ हो गई। अब पूरे देश से साफ होने वाली है।

बृजमोहन ने कहा कि भारत को तोड़ने वाले, भारत जोड़ो की बात कर रहे हैं। जिन्होंने भारत के दो हिस्से किए, हिन्दुस्तान और पाकिस्तान में बांट दिया। आज वे भारत जोडो की बात कर रहा है। वो भारत जोड़ने नहीं, कांग्रेस पार्टी जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!