भूपेश सरकार के पांच साल के भ्रष्टाचार और पाप का आईना है भाजपा का आरोप-पत्र – सांसद गोमती साय

Advertisements
Advertisements

पांच साल के शासन काल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को विकास के मामले में 50 साल पीछे धकेल दिया है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में सांसद गोमती साय ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जारी किये गए आरोप-पत्र पर मिडिया से चर्चा की। उन्होनें कहा कि पांच साल के शासन काल में कांग्रेस सरकार के पास उपलब्धि के नाम पर गोठान घोटाला, पीएससी घोटाला, शराब घोटाला, कोयला घोटाला, डीएमएफ घोटाला जैसे भ्रष्ट कारनामा के अलावा कुछ नहीं है। पांच साल के शासन काल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को विकास के मामले में 50 साल पीछे धकेल दिया है। उन्होनें कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेश में सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इस आरोप-पत्र को लेकर विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव तक जाएंगें और जनता को इसकी जानकारी देगें।

उन्होनें कहा कि यह आरोप-पत्र छत्तीसगढ़ की जनता के छलकते हुए दर्द का आईना है। पांच साल के दौरान भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। प्रशासनिक आतंक के भय से आम जनता के साथ पत्रकार भी थर्रा रहे हैं। अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता को केन्द्र सरकार की योजनाओं से वंचित करने का घोर पाप किया है। भाजपा का यह आरोप-पत्र, छत्तीसगढ़ की ठगेश सरकार के विदाई का पत्र है। पत्रकार-वार्ता में पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत जशपुर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश राम भगत, जिलाध्यक्ष भाजपा, देवेन्द्र गुप्ता, गोविंद राम भगत, नपा उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान सम्मिलित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!