एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह ढिल्लो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में हुए पदोन्नत !

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर व एएसपी द्वारा अमोलक सिंह ढिल्लो के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर दी गई पदोन्नति की बधाई.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर

सूरजपुर : जिले के एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह ढिल्लो पदोन्नत होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बन गए हैं। इस संबंध में प्रदेश के गृह विभाग की ओर से बीते दिनों अमोलक सिंह ढिल्लो सहित 19 अफसरों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नति का आदेश जारी किया है।

इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला व एएसपी शोभराज अग्रवाल द्वारा पदोन्नत हुए अमोलक सिंह ढिल्लो के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर पदोन्नति की बधाई दी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!