कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार के ताबूत में अंतिम कील होगी भाजपा की ‘परिवर्तन-यात्रा’, जशपुर से रवाना हो कर कुनकुरी विधान सभा, पत्थलगांव विधान सभा होते हुए अंबिकापुर जिले में प्रवेश करेगी ‘परिवर्तन-यात्रा’ – भाजपा

Advertisements
Advertisements

तैयारी को अंतिम रूप देने प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने जिला कार्यालय राधाकांत भवन में ली बैठक

बस्तर के दंतेवाड़ा से रवाना हुई और जशपुर से रवान होने वाली ‘परिवर्तन-यात्रा’ का बिलासपुर में होगा समागम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना करेगें। शहर के रणजीता स्टेडियम में श्री नड्डा विशाल आमसभा को संबोधित भी करेगें। यात्रा को भव्य रूप देने के लिए भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है, प्रदेश संगठन महामंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को जिला कार्यालय राधाकांत भवन में जिला संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान उन्होनें पदाधिकारियों से खुड़िया रानी, बालाजी मंदिर और रणजीता स्टेडियम में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की।

इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जशपुर प्रवास के लिए प्रोटोकाल भी जारी हो चुका है। तय कार्यक्रम के अनुसार श्री नड्डा महाराष्ट्र के पुणे से नियमित उड़ान से झारखंड की राजधानी रायपुर पहुंचेगें और यहां से हेलीकाप्टर से दोपहर पौने 12 बजे जशपुर के पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पहुंचेगे। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजकर 25 मिनट में भगवान बालाजी का दर्शन करने के बाद वे ‘परिवर्तन-यात्रा’ को झंडी दिखा कर रवाना करेंगें। यहां से रणजीता स्टेडियम के पास दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा में माल्यार्पण करने के बाद स्टेडियम में आयोजित आमसभा को संबोधित करेगें। विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहित लागू होने से ठीक पहले आयोजित हो रही इस आमसभा के लिए हजारों की भीड़ जुटाने के लिए पार्टी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इन दिनों शहर से लेकर गाँव-गाँव तक पसीना बहा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ‘परिवर्तन-यात्रा’ जशपुर से रवाना हो कर कुनकुरी विधान सभा, पत्थलगांव विधान सभा होते हुए अंबिकापुर प्रवेश करेगी।

भाजपा के जशपुर जिलाध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में निकलने वाली ‘परिवर्तन-यात्रा’ 12 दिनों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के 14 जिलों के 39 विधान सभा तक पहुंचने के लिए 12 सौ 61 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस बीच 39 आमसभा और 53 स्वागत सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने बताया कि भाजपा की यह परिवर्तन-यात्रा वर्ष 2003 में निकली ऐतेहासिक ‘परिवर्तन-यात्रा’ की तरह कांग्रेस सरकार के ताबूत की अंतिम कील साबित होगा। उन्होनें बताया कि इस पूरे यात्रा के दौरान भाजपा कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा किये गए घोटाले, वायदा खिलाफी, प्रदेश में बढ़ रहे अपराध का ग्राफ, आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे को उठाएगी। उन्होनें बताया कि बस्तर के दंतेवाड़ा से रवाना हुई और जशपुर से रवाना होने वाली परिवर्तन-यात्रा का बिलासपुर में समागम होगा। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के साथ ही इसका समापन होगा।

भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, लोकसभा सांसद गोमती साय, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, जशपुर भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत सहित पार्टी के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जशपुरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आमसभा में सम्मिलित हो कर कांग्रेस की आततायी सरकार के खिलाफ होने वाले शंखनाद का साक्षी बनने का आह्वान किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!