जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री पटेल विजय बिहार पैलेस पहुंचकर स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव के परिजनों से की मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण और जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने आज विजय बिहार पैलेस पहुंचकर पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक स्व. युद्धवीर सिंह जुदेव के परिजनों से मुलाकात करके संवेदना प्रकट की और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए इस अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नीतिन राय, मनोज सागर, श्रीमती आरती सिंह और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts