परिवहन विभाग जशपुर द्वारा शासकीय महाविद्यालय बागबहार में लर्निंग लाइसेंस शिविर का किया गया आयोजन, कुल 300 आवेदकों को बनाकर दिया गया लर्निंग लाइसेंस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

परिवहन कार्यालय जशपुर द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालक के लिये चालक लाइसेंस धारित करने हेतु शासकीय महाविद्यालय बागबहार में लर्निंग लाइसेंस हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 300 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 300 का तत्काल निराकरण करके आवेदकों को प्रदाय किया गया।

Related posts