जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने चाची को उतारा मौत के घाट और चचेरी बहन को किया गंभीर रूप से घायल, चाचा ने भी जवाब में भतीजे को दी मौत

Advertisements
Advertisements

दोहरे हत्याकाण्ड की पुलिस कर रही है जांच, मृतकों के शव का कराया गया पीएम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी/दुलदुला : पुलिस थाना दुलदुला के अन्तर्गत ग्राम बंगुरकेला के तेतरटोली में मंगलवार की सुबह लगभग 8 से 9 बजे के बीच एक ही परिवार के लोगो में जमीन विवाद को लेकर हुई वारदात में एक महिला सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई है वही एक युवती गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दुलदुला पुलिस मौके पर पहूंच गई और प्रकरण में जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात में मृतक सुखदेव मरावी 35 वर्ष का घर में खाना बनाने को लेकर पत्नि सनप्यारी से विवाद हुआ जिसके बाद सुखदेव गुस्से में घर से टांगी लेकर निकला था। जिसका सामना अपनी चचेरी बहन कुमारी दीपिका मरावी से हो गया। जिसके उपर सुखदेव ने टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी बीच दीपिका की मां और आरोपी की चाची श्रीमती रायमुनी मरावी बीच बचाव करने पहूंची जिस पर भी उसने टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान मची चीख पुकार सुनकर रायमुनी का पति व आरोपी का चाचा अर्जुन मरावी भी मौके पर पहूंच गया और उसने भी अपने भतीजे सुखदेव पर हमला कर दिया। हमले में सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात में घायल महिला रायमुनी व उसकी पुत्री दीपिका को उपचार हेतु दुलदुला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान रायमुनी की मृत्यु हो गई और पुत्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए सघन उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है चाचा अर्जुन मरावी व उसका भतीजा सुखदेव मरावी के बीच विगत एक वर्ष से न्यायालय में जमीन विवाद चल रहा है। दुलदुला पुलिस ने वारदाता में हुई मृत्यु पर मर्ग कायम कर शव को पीएम हेतु भेजा गया है। पुलिस प्रकरण में आगे विवचना एवं कार्यवाही कर रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!