अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर श्रीफल और शाल भेंट कर वृद्धजनों को किया गया सम्मानित.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों को श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, सीएमएचओ डॉ रंजीत टोप्पो , श्री एन के पी सिन्हा, जिला महासचिव सीनियर सिटीजन एसोसियेशन जशपुर की अध्यक्षता में स्थानीय वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले से लगभग 400 महिला-पुरुष वृद्धजनों ने भाग लिया। समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को श्रीफल एव शाल प्रदाय कर सम्मानित किया गया। अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगल कामना की गई।

Related posts