नगर के विकास के लिए 50.81 करोड़ की सौगात : विधायक यू.डी.मिंज ने किया भूमि-पूजन !

Advertisements
Advertisements

आठ कार्यों का किया गया भूमि-पूजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

कुनकुरी : नगर पंचायत कुनकुरी को आज 50.81 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है, जिसका भूमिपूजन आज विधायक यू.डी. मिंज ने नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में किया।

क्षेत्र के विकास के लिए विधायक यू.डी. मिंज निरंतर प्रयासरत है और पुरे विधानसभा क्षेत्र की जनता को लगातार विकास कार्य की सौगात दे रहे हैं। इस बार उन्होंने नगर के विकास के लिए 50.81 करोड़ की स्वीकृति कराई है, जिसमें नगर के वार्डों की सड़क व  गलियों में सुलभ आवागमन के लिए वार्ड क्रमांक 7, 8, 9,14 में सीसी रोड निर्माण एवं नाली निर्माण, विसर्जन तालाब का सौंदर्यीकरण, गार्डवाल निर्माण, छठघाट निर्माण, छठ घाट के पास पुष्प वाटिका निर्माण, वार्ड क्रमांक 1 में पुराना पंचायत भवन, वार्ड क्रमांक 4 में मंगल भवन निर्माण, वार्ड क्रमांक 7 में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, पेयजल व्यवस्था मिशन अमृत 20 (पाईप लाईन विस्तार, 05 नग ओवर हेड टैंक) का भूमि-पूजन किया है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो, उपाध्यक्ष जगदीश आपट, बृजलाल राणा, लालदेव राम, उर्मिला लकड़ा, दीपक केरकेट्टा, रुखसाना बानो, मा अंजुम, सीएमओ पुष्पा खलखो, दिलीप जैन एल्डरमैन, आशीष कुमार सत्पथी एल्डरमैन, पार्षदगण एवं कांग्रेस कार्यकर्तओं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!