जशपुर: जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 01 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम कुडिंगमहुवाटोली निवासी चुयंू राम का आकाशीय बिजली गाज से दिनांक 19 जून 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी सलमईत बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Related posts