विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन, जशपुर कलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

Advertisements
Advertisements

जशपुर जिले की तीनों विधान सभा में 6 लाख 67 हजार 911 मतदाता करेंगें अपने मताधिकार का प्रयोग, जिले में बनाए गए 878 मतदान केन्द्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मतदाता सूची का प्रकाशन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.पी. चौहान एवं जिले के समस्त पत्रकारगण उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। उन्होंने बताया कि विगत विधान सभा निर्वाचन 2018 के दौरान मतदाताओं की कुल संख्या 6 लाख 30 हजार 223 था। जिसमें विधान सभा 12-जशपुर में 110893 पुरूष और 110560 महिलाएं मतदाता शामिल थे। इसी प्रकार विधान सभा 13-कुनकुरी में 96155 पुरूष, 97750 महिलाएं और विधान सभा 14-पत्थलगांव में 105721 पुरूष एवं 109144 महिलाएं मतदाता थे।

आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन अनुसार 04 अक्टूबर 2023 कि स्थिति में कुल 6 लाख 67 हजार 911 मतदाताएं शामिल हैं। जिसमें 328557 पुरूष एवं 339334 महिला मतदाता है।

कलेक्टर ने डॉ. रवि मित्तल ने जानकारी देते हुए बतया कि विधान सभा 12-जशपुर में 117634 पुरूष एवं 119290 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार विधान सभा 13-कुनकुरी में 100244 पुरूष एवं 104502 महिलाएं और विधान सभा 14-पत्थलगांव में 110699 पुरूष एवं 115542 महिला मतदाता हैं। जिले में कुल 878 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें विधान सभा जशपुर में 325, कुनकुरी में 278 एवं पत्थलगांव में 275 मतदान केन्द्र हैं। जिले में 6519 दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 5965 हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!