जशपुर कलेक्टर ने राजनैतिक दलों की ली बैठक: आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 हेतु निर्वाचक नामावली का किया अंतिम प्रकाशन

Advertisements
Advertisements

जिले के 6 लाख 67 हजार से अधिक मतदाता करेंगें मतदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में आज राजनैतिक दलों की बैठक लेकर 04 अक्टूबर 2023 स्थिति में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.पी. चौहान, राजनैतिक दलों में कांग्रेस से अजय गुप्ता, बीजेपी से संतोष सिंह, आम आदमी पार्टी से सुमित पाठक, बसपा से अशीश कुमार रोशन एवं ममता बाई उपस्थित थे। 

कलेक्टर ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 हेतु निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन आज 04 अक्टूबर 2023 कि स्थिति में किया जा रहा है। जिसके अनुसार जिले में कुल 6 लाख 67 हजार 911 मतदाताएं शामिल हैं। जिसमें 328557 पुरूष एवं 339334 महिला मतदाता है।

कलेक्टर ने डॉ. मित्तल विधान सभावार जानकारी देते हुए बताया कि विधान सभा 12-जशपुर में 117634 पुरूष एवं 119290 महिला, विधान सभा 13-कुनकुरी में 100244 पुरूष एवं 104502 महिलाएं और विधान सभा 14-पत्थलगांव में 110699 पुरूष एवं 115542 महिला मतदाता हैं। जिले में कुल 878 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें विधान सभा जशपुर में 325, कुनकुरी में 278 एवं पत्थलगांव में 275 मतदान केन्द्र हैं। जिले में 6519 दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 5965 हैं।

विदित हो कि  विगत विधान सभा निर्वाच 2018 के दौरान मतदाताओं की कुल संख्या 6 लाख 30 हजार 223 था। जिसमें विधान सभा 12-जशपुर में 110893 पुरूष और 110560 महिलाएं मतदाता शामिल थे। इसी प्रकार विधान सभा 13-कुनकुरी में 96155 पुरूष, 97750 महिलाएं और विधान सभा 14-पत्थलगांव में 105721 पुरूष एवं 109144 महिलाएं मतदाता थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!