कलश यात्रा के साथ कुनकुरी नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, नगर में चार स्थानों पर पण्डालों में विराजी मां दुर्गा

Advertisements
Advertisements

नौ दिनों तक नगर में रहेगी नवरात्र पर्व की धूम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: स्थानीय शिव मंदिर परिसर स्थित पण्डाल में कलश स्थापना, केश श्रृंगार, द्रव्य अर्पण कर दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया. दस दिनों तक चलने वाले इस दुर्गा पूजा महोत्सव का प्रमुख सार्वजनिक आयोजन सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. दुर्गा पूजा महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा नगर भ्रमण के उपरांत वापस दुर्गा पूजा पण्डाल पहूंची, जिसके बाद दुर्गा पूजन महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। दुर्गा पूजा महोत्सव के समस्त धार्मिक विधान आचार्य पंडित गोविन्द मिश्रा द्वारा सम्पन्न कराये जा रहे है।

नगर में डुगडुगिया, बजरंगनगर, गड़ाकाटा आदि के पण्डालों में भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया. इस पर्व के समापन के अवसर पर रावण दहन का मुख्य आकर्षक कार्यक्रम सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में स्थानीय खेल मैदान पर आयोजित किया जा रहा है।

सनातन धर्म दुर्गा पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!