अग्रसेन जयंती पर कुनकुरी नगर में निकली शोभा यात्रा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: अग्रवंश के संस्थापक महाराज अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा कुनकुरी नगर में शोभा यात्रा निकाली गई. अग्रसेन भवन से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा ने नगर भ्रमण किया. शोभायात्रा के दौरान आतिशबाजी एवं अग्रसेन महाराज का जयकारा लगाकर अपना उत्साह प्रकट किया गया।

अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह मंे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न प्रकार के बौद्धिक, शारीरिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिस्पर्द्धा के आधार पर किया गया. लगभग सप्ताह भर चलने वाले इस जयंती समारोह मंे आयोजित स्पर्द्धाओं में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. समारोह के अन्तर्गत सामान्य ज्ञान, कला कौशल प्रदर्शन, मनोरंजन, खेल, धार्मिक ज्ञान आदि से संबंधित प्रतियोगिता आयोजित की गई।

अग्रसेन जयंती समारोह के समस्त कार्यक्रमों एवं शोभायात्रा में सम्पूर्ण अग्रवाल समाज व्यावसायिक प्रतिष्ठानों मे अवकाश रखकर सपरिवार सम्मिलित हुआ. शोभायात्रा के दौरान अग्रसेन जयन्ती समारोह के आयोजन को सम्पन्न कराने हेतु गठित आयोजन समिति सक्रिय रही।

Related posts