छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे मोहला-मानपुर, आमसभा को किया संबोधित !

पिछले 5 साल की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर साधा निशाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

मोहला-मानपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज 20 अक्टूबर को मोहला-मानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आमसभा को संबोधित किया। सभा संबोधित करते हुए उन्होंने मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी संजीव शाह के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार में हुए विकासकार्यों पर चर्चा की साथ ही पिछले 5 साल की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा।

Related posts