जशपुर जिले में व्यय प्रेक्षक ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर निष्पक्षता एवं सजगता पूर्वक कार्य करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र कुरकुरी एवं पत्थलगांव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस ज्योतिष के ए ने कुनकुरी जनपद पंचायत सभाकक्ष में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नोडल अधिकारी, तहसीलदार, लेखा अधिकारी, आबकारी विभाग के अधिकारी, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

व्यय प्रेक्षक आईआरएस ज्योतिष के ए ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप व्यय से संबंधित सभी टीम नियमानुसार निष्पक्षता एवं सजगता पूर्वक कार्य करें। उन्होने राज्य एवं जिले की सीमा से लगे सभी चेक पोस्टों पर चौबीस घंटे वाहनों की जांच करने और अवैध शाराब परिवहन, नगदी एवं अन्य वस्तुओं की जब्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने चेक पोस्टों पर निगरानी दल द्वारा की जाने वाली सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी-रिकार्डिंग आदि करने कहा ताकि लेखा टीम को गणना करने में दिक्कत नहीं हो। उन्होने चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों का अनिवार्य रूप से बैंक अकाउंट खुलवाने कहा जिससे ऑनलाइन पेमेंट का हिसाब मिल सके। व्यय प्रेक्षक ने उडनदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, सहित सभी टीम को सतर्कता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

Related posts