पुलिस लाईन जांजगीर में दशहरा पर्व के अवसर पर शस्त्रों का विधि-विधान से किया गया पूजन, की गई हर्ष फायरिंग.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : आज दिनांक 24 अक्टूबर 23 को पुलिस लाईन जांजगीर में दशहरा पर्व के अवसर पर शस्त्रों का विधि-विधान से पुलिस अधीक्षक महोदय जांजगीर द्वारा पूजा अर्चना की गई। प्रति वर्ष की भांति जिले के सभी थाना/चौकियों में शस्त्रों का विधि- विधान से थाना प्रभारियों द्वारा पूजन किया गया। शस्त्र-पूजन के उपरांत हर्ष फायरिंग की औपचारिकता पूर्ण की गई।

इस शस्त्र-पूजा कार्यक्रम में श्री अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती सविता दास वैष्णव उप पुलिस अधीक्षक अजाक, श्री यदुमानी सिदार एसडीओपी चांपा, श्री विजय पैकरा डीएसपी मुख्यालय, श्री प्रदीप सोरी एसडीओपी जांजगीर, श्री प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक एवश्री राजेंद्र श्रीवास्तव स्टेनो, प्रवीण राजपूत सायबर प्रभारी, अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला तथा कार्यालय स्टॉफ उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!