मौसम अलर्ट : आगामी 13 जनवरी को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की सम्भावना

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी गरम हवाओं का आगमन निरंतर जारी है। एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक स्थित है। आगामी 13 जनवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओला गिरने तथा आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की सम्भावना है।

प्रदेश के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमानों में वृद्धि सम्भावित है। जबकि शेष भागों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!