नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मृत्यु पर कुनकुरी पुलिस ने आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Advertisements
Advertisements

मृतका के परिजनों ने आरोपी पति अंकित गुप्ता द्वारा पत्नि मोनिका गुप्ता के साथ प्रायः शराब पीकर मारपीट करने का लगया था आरोप

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में हुई मृत्यु को लेकर कुनकुरी पुलिस ने पति को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मृतका मोनिका गुप्ता के पति अंकित गुप्ता पर कुनकुरी पुलिस ने भादवि की धारा 306 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की है।

मामले की जानकारी देते हुए कुनकुरी पुलिस ने बताया कि नवविवाहिता मोनिका गुप्ता की मृत्यु के बाद शव का पोस्ट मार्टम कराया गया था जिसके बाद डॉक्टरों ने मृत्यु का प्रारंभिक कारण जहर सेवन होना पाया था। जिसके बाद परिजनों एवं अन्य लोगों के बयान दर्ज कराये गये जिसमें पति द्वारा नवविवाहिता को शराब के नशे में प्रताड़ित करने का उल्लेख किया गया था।

ससुर ने भी दामाद पर लगाया था प्रताड़ना का आरोप

मृतका मोनिका गुप्ता के पिता व अंकित गुप्ता के ससुर आनंद गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए मोनिका गुप्ता की मृत्यु को संदेहास्पद बताया था। पिता सहित अन्य परिजनों का भी आरोप था कि अंकित गुप्ता प्रायः अपनी पत्नि मोनिका गुप्ता के साथ शराब पीकर मारपीट किया करता था। अंकित गुप्ता पर अन्य महिलाओं से अवैध संबंध रखने को लेकर प्रायः घर में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। सप्ताह भर पूर्व पुत्री मोनिका ने अपने मायके में फोन कर ससुराल में नही रहने की बात भी कही थी। उन्होने दामाद पर अन्य महिलाओं से अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया और दामाद द्वारा उनकी पुत्री के नाम पर किसी संस्था से बड़ी रकम लोन में लेने की भी जानकारी दी थी।

मृतका का विवाह 5 वर्ष पूर्व हुआ था। बीते शुक्रवार को पति अंकित गुप्ता द्वारा पत्नि मोनिका गुप्ता की मृत्यु होने की सूचना दी गई थी जिस पर कुनकुरी पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया था। कार्यपालन दण्डाधिकारी की उपस्थिति में पंचनामा की कार्यवाही की गई जिसके उपरांत शव का पोस्ट मार्टम कराया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में मृत्यु का कारण जहर सेवन होने के कारण पति पर कुनकुरी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

क्या है मामला ?

नगर के शिव मंदिर मार्ग निवासी अंकित गुप्ता पिता स्वर्गीय शिव प्रसाद गुप्ता की पत्नि मोनिका गुप्ता उम्र 27 वर्ष की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु हो गई है। इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मृतका रात्री में दुर्गा पण्डाल से पूजा में शामिल होकर लौटी थी वही सुबह उसकी मृत्यु होने की ख़बर मोहल्ले एवं नगर में चर्चा का विषय बनी रही। प्रातः मृतका को परिजनों द्वारा स्थानीय निजी चिकित्सालय ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु काफी पहले ही हो जाने की जानकारी दी।

मृतका के पति अंकित गुप्ता द्वारा अपने चाचा अशोक गुप्ता के साथ कुनकुरी पुलिस थाना में आकर जानकारी दी गई कि बुधवार की रात्री में लगभग साढ़े आठ बजे उसकी पत्नि मोनिका गुप्ता दुर्गा पूजा के आरती में शामिल होकर लौटी थी। रात्री में खाना खाकर दोनो पति पत्नि एक ही कमरे में सोये थे, प्रातः 6 बजे अंकित गुप्ता ने देखा की उसकी पत्नि कमरे में नही थी, बाहर जाकर हॉल में देखने पर सोई हुई मिली। जगाने का प्रयास करने पर नही उठी तो बेहोश समझकर अपने चाचा रवि गुप्ता एवं चाची रंजीता गुप्ता को बुलाया, मृतका को उठाकर पानी पिलाने का प्रयास किया गया, उसके उपरांत अस्पताल ले जाया गया जहां परिक्षण के उपरांत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!