जशपुर : जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 01 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखंड के ग्राम भण्डरी निवासी किशोर मिंज का कुआं के पानी में डुबने से 21 जनवरी 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के माता प्रफुल्ला मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। 

Related posts