बिलासपुर रेल मंडल में ’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का शुभारंभ

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंड़ल में रेलवे के प्रतिदिन के कार्यकलापों में पारदर्शिता को बरकरार रखने एवं रेल उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन दिनांक 30 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 तक किया जा रहा है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विधिवत शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई। इस अवसर पर मंड़ल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और कानून के नियमों का पालन करने, भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु निर्बाध रूप से कार्य करने तथा अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री देवराज, सहित मंडल के अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन मंडल के बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, चांपा, शहडोल, सहित सभी प्रमुख स्टेशनों में कार्यरत अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा ईमानदारी, पारदर्शिता और कानून के नियमों का पालन करने, भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु निर्बाध रूप से कार्य करने की शपथ ली गई।

इस आयोजन को प्रयोजनमूलक एवं सार्थक बनाने के उद्देश्य से मंड़ल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही जन जागरूकता हेतु मंड़ल के प्रमुख स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों पर सतर्कता जागरूकता संबंधित बैनर एवं पोस्टर भी लगाया गया है। साथ ही सभी स्टेशनों में यात्री उद्घोषणा प्रणाली द्वारा जिंगल के माध्यम से सतर्कता जागरूकता हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!