आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बलों की विभिन्न कम्पनियों द्वारा जिले के मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण.

Advertisements
Advertisements

गत दिवस पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियो के साथ साझा बैठक कर मतदान केन्द्रोकी वर्तमान स्थिति का सुरक्षात्मक जायजा लेने दिए गए थे दिशा निर्देश.

आम नागरिकों का विश्वास अर्जित करने हेतु जिला बल के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने प्रत्येक थाना स्तर पर फ्लैग मार्च कर मतदान केन्द्रोका किया निरीक्षण.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा

अंबिकापुर : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिले को सुरक्षा व्यवस्था हेतु केंद्रीय सुरक्षा बलों की 14 कम्पनियां प्राप्त हुई हैं, जिले में मतदान प्रक्रिया से पूर्व तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु गत दिवस पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस को ऑर्डिनेशन सेंटर में केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ साझा बैठक कर मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए थे।

जिसमें आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस जवानों में विश्वास बहाली हेतु मतदान केन्द्रों एवं सम्बंधित क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन कर लगातार फ्लैग मार्च करने के निर्देश दिए गए थे, इसी तारतम्य में आज दिनांक को प्रत्येक थाना/चौकी स्तर पर जिला बल के साथ केंद्रीय बलों की टुकड़ियों द्वारा पैदल फ्लैग मार्च कर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, मतदान केन्द्रों में सुरक्षात्मक उपाए के सम्बन्ध में सम्बंधित थाना/चौकी प्रभारियों के साथ विमर्श कर विभिन्न जरुरी उपाय किये गए।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में जिले में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रत्येक दिन अलग-अलग मतदान केन्द्रों में सुरक्षात्मक भ्रमण किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिससे आम नागरिकों को मतदान प्रक्रिया हेतु निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान किया जा सके।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!