कुनकुरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज पर महिला ने लगाया समर्थकों के साथ घर में घुसकर दुर्व्यवहार का आरोप, कार्यवाही की मांग को लेकर बीजेपी ने किया कुनकुरी पुलिस थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन ……भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय भी रहे उपस्थित….देखें वीडियो……

Advertisements
Advertisements

एक दिन के अंदर कार्यवाही के आश्वासन पर ज्ञापन देने के बाद धरना किया गया स्थगित 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत कुनकुरी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज द्वारा अपने गृह ग्राम में एक आदिवासी महिला के साथ किये गये तथाकथित दुर्व्यवहार के संबंध में वायरल हुआ वीडियो प्रकरण तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर भाजपा ने वर्तमान विधायक कांग्रेस प्रत्यशी के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ धरना देने कुनकुरी पुलिस थाना पहूंचे थे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी भरत सिंह, उपेन्द्र यादव, सुनील अग्रवाल, अमन शर्मा, बॉबी ताम्रकार, आदि के साथ भारी संख्या में भाजपा एवं अन्य मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व की प्रातः लगभग साढ़े आठ बजे का प्रकरण बताया जा रहा है और इस संबंध में पीडित महिला द्वारा रविवार को ही कुनकुरी पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की थी। प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने पर आज सोमवार को भाजपा की सैकड़ो महिलाएं समर्थकों के साथ कुनकुरी पुलिस थाने का घेराव कर धराना देने के लिये पहूंची। भारी पुलिस बल की उपस्थिति के कारण थाने में प्रवेश न पाने पर प्रदर्शनकारी थाने के ही गेट पर बैठकर कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के विरूद्ध नारे बाजी करते हुए कार्यवाही की मांग को लेकर अड़ गये और कार्यवाही न होने पर धरना जारी रखने की बात कहने लगे।

पुलिस प्रशासन द्वारा की गई चाक चौबंद व्यवस्था के बीच स्थानीय तहसीलदार मुखदेव यादव ने आंदोलनरत भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर एक दिन के अंदर जांच कर समुचित कार्यवाही के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!