पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में बाल दिवस पर पंडित नेहरू का पुण्य स्मरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतवर्ष के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस 14 नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे पुराने और सबसे बड़े पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में एक समारोह आयोजित कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया ने महाविद्यालय भवन के प्रवेश द्वार पर स्थापित पंडित नेहरू जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी चिकित्सा शिक्षकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये और मिष्ठान वितरण किया गया।

इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और स्वाधीनता पश्चात् स्वतंत्र राष्ट्र के आधुनिक निर्माण और विकास में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवारलाल नेहरू जी के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षक डॉ. अरविन्द नेरल ने बताया कि सन् 1963 में पंडित नेहरू जी के नाम पर स्थापित इस चिकित्सा महाविद्यालय ने इसके गौरवशाली हीरक जयंती वर्ष तक 60 वर्षो में कई महत्वूपर्ण उपलब्धिया हासिल की है और 230 एम.बी.बी.एस. एवं 150 एम.डी. / एम.एस. प्रवेश संख्या के साथ प्रदेश के उत्कृष्ठ चिकित्सा संस्थान का मुकाम हासिल किया है।

इस अवसर पर डॉ. देवप्रिया लकरा, डॉ. प्रतिभा जैन शाह, डॉ. जया लालवानी, डॉ. जागृति अग्रवाल, डॉ. सुमित त्रिपाठी, डॉ. पी.के. खोडियार, डॉ. निकिता शेरवानी, डॉ. स्निग्धा जैन, डॉ. प्रवीण कुर्रे, डॉ. दिवाकर धुरंधर, डॉ. प्रवीण बंजारे, डॉ. मंजू अग्रवाल, डॉ. रूपम गहलोत व अन्य चिकित्सा शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts