कांग्रेस कार्यकर्त्ता वृंदा राम का ससम्मान किया गया अंतिम संस्कार, पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने दी अंतिम बिदाई !

Advertisements
Advertisements

गुरूवार की प्रातः वृंदाराम बैगा की खून से लथपथ सड़क पर मिली थी लाश.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : थाना क्षेत्र कुनकुरी के हर्राडाँड़ जखाटोली बस्ती में कांग्रेसी कार्यकर्ता वृंदा राम नागेशिया का सम्मान के साथ कांग्रेस के झंडा में लपेट कर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कांग्रेस जन सम्मिलित हुए उन्हें ससम्मान अंतिम बिदाई दी गई।

घटना कल रात को हुई, सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे वृंदा राम बैगा उम्र 65 वर्ष करीब की खून से लथपथ लाश देखी थी। मृतक वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का पुराना कर्मठ कार्यकर्ता था। उसके घरवालों ने बताया कि मृतक कल रात 8:00 बजे के करीब खाना खाकर घर से पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करने निकला था।

कांग्रेस के आद्याशंकर त्रिपाठी ने मृतक की हत्या पर राजनैतिक साजिश की सम्भावना व्यक्त की है। इसके पीछे वे कारण बताते हैं कि कल 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में भी आप पार्टी के प्रत्याशी के साथ दूसरे दल के  कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है, जिसकी रिपोर्ट भी थाने में हुई है। उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या हो जाने से शक और गहराता जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!