विधान सभा चुनाव 2023 : पत्थलगांव विधान सभा सीट पर कांग्रेस भाजपा आमने-सामने, कांटे के मुकाबले के बीच कुल 11 प्रत्याशी मैदान में आजमा रहे है भाग्य.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर/पत्थलगांव : विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव में हमेशा की तरह इस बार भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। इस विधानसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लगभग 40 साल से विधायक रहे रामपुकार सिंह को भाजपा की महिला नेत्री एवं रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय चुनौती दे रही हैं। 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। घर-घर दस्तक दे कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का अभियान भी रात भर खूब चला। सबकी सुनने के बाद अब बाजी मतदाताओं के हाथ में है। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद स्पष्ट होगा कि जनादेश किसके पक्ष में होता है।

लेकिन विधानसभा चुनाव में इस बार राजनैतिक परिदृश्य पूरी तरह से बदला हुआ दिखाई दे रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी ने पत्थलगांव क्षेत्र में सड़कों की बदहाली और जिला बनाए जाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है। प्रचार अभियान के दौरान सांसद श्रीमती साय ने भाजपा के संकल्प-पत्र के साथ स्थानीय मुद्दों को भी जमकर उठाया है। पत्थलगांव क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या सड़कों की सामने आई, शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक की सड़कें जर्जर हो चुकी है। लेकिन बीते पांच साल में कांग्रेस सरकार ने इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। जामुंडा में आयोजित चुनावी सभा में गोमती साय ने इसके लिए सीधे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। वहीं कांग्रेस का प्रचार अभियान पूरी तरह से रामपुकार सिंह के आसपास सिमटा रहा।

एक नजर आंकड़ों पर –

विधानसभा का नाम – पत्थलगांव

प्रत्याशियों की संख्या – 11

मतदाताओं की संख्या – 2,26,241

बूथों की संख्या – 275

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!