जशपुर : युवा मतदाता चिराग़ ने किया पहली बार मतदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

विधान सभा चुनाव 2023 में युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह काफ़ी देखने को मिल रहा है ।

जशपुर विधान सभा क्षेत्र  क्रमांक – 12 के मतदान केंद्र शासकीय  कन्या महाविद्यालय जशपुर में ऐसे ही युवा मतदाता चिराग़ शर्मा ने पहलीबार अपने मताधिकार का प्रयोग किया । पेशे से  बैंक में नौकरी कर रहे चिराग़ ने बताया कि उन्हें  अपने जीवन  में पहलीबार मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है और वे इसको लेकर काफ़ी उत्साहित है । उन्होंने बताया कि उत्साह  के कारण वे प्रातः 7.30 बजे ही मतदान केंद्र पहुँच गए थे । पहली बार उन्हें अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनने का अवसर मिला है ।  उन्होंने मतदान केंद्र में बने सेल्फ़ी ज़ोन में  अपनी उँगली में लगी अमित स्याही दिखाते हुए फोटो भी ली जिसे वे सोशल मीडिया में वायरल भी करेंगे ।

मतदान केंद्र में सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई थी ।  

Related posts