जशपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर ने ली बैठक: मतगणना कक्ष में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को दिया मतगणना के संबंध में जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: जशपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर प्रशांत कुशवाहा ने आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में मतगणना कक्ष में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर स्ट्रांग रूम प्रबंधन, मशीन लाना ले जाना, मशीन सीलिंग सहित मतगणना के संबंध में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना के दौरान किए जाने वाली प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts