जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में प्रभावित 5 परिजन हेतु 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 5 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के अन्तर्गत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राषि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम कुटमा निवासी श्रीमती फुलेष्वरी की मृत्यु 8 मार्च 2021 को हो जाने पर मृतिका के पति मीना राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम मयुरनाचा बगमड़ा निवासी मनधरी बाई की मृत्यु 13 नवम्बर 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति दिलेश्वर चौहान हेतु 4 लाख, पत्थलगांव तहसील के ग्राम बागबहार निवासी बद्रीसाय पैंकरा की मृत्यु 2 दिसम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम  वारिस  मृतक के पुत्री दुर्गावती पैंकरा हेतु 4 लाख, पत्थ्लगांव तहसील के ग्राम झिमकी निवासी सोवर्धन पिता बैगिन की मृत्यु 17 मई 2020 को हो जाने पर मृतक के पुत्र अमर साय हेतु 4 लाख एवं मनोरा तहसील के ग्रामपंडरसिली निवासी रखनी पति स्व. लेन्धे की मृत्यु 19 अक्टुबर 2021 को हो जाने पर मृतिका के पुत्र लालसाय  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!