स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म : पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

Advertisements
Advertisements

जशपुर: जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक ग्राम में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना की जानकारी मिली है। परिजनों ने मामले की जानकारी होने पर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक श्याम सोनी के विरूद्ध भादवि की धारा 363, 376, 366 एवं पाक्सो एक्ट की धारा के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया है।

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सारसमार ग्राम निवासी आरोपी 27 वर्षीय श्याम लाल सोनी कुछ समय पूर्व से पीड़िता के परिवार से जान पहचान कर चुका था। जिसके बाद उसका पीड़िता के घर आना जाना शुरू हुआ और जान पहचान गहरी हुई। वारदात के दिन पीड़िता पढ़ने के लिये घर से स्कूल गई थी। आरोपी ने रास्ते में शादी का झांसा देकर बहना फुसलाकर पीड़िता को अपने गांव ले गया।

इसी दौरान आरोपी ने रास्ते में खेत में बनी अस्थायी झोपड़ी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके उपरांत उसे अपने घर ले जाकर अपने साथ रखा हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी श्याम सोनी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को आरोपी के घर से बरामद कर परिजनों के सुपूर्द कर दिया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!