अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई : चखना सेंटर हटाएं गए, मटन मार्केट को हटाने आज तक अल्टीमेटम

समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा

बलौदाबाजार : कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार,राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम ने नगर के रिसदा रोड़ स्थित अवैध चखना सेंटर सहित आस पास के अतिक्रमण को हटाएं है। इसके साथ  ही नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा बाजार स्थित मटन मार्केट के दुकानों को 24 घंटे के भीतर हटने एवं प्रस्तावित नवीन मटन मार्केट में शिफ्ट होने के निर्दश सभी दुकानदारो को दिए है। नगर पालिका आधिकारी श्री ठाकुर ने बताया कि नगर में अतिक्रमित जगहों का चिन्हांकन कर लिया गया है। आने वाले 2-3 दिनों में लगातर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर चंदन कुमार ने आज अभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए है अतिक्रमण पर  सख्त कार्रवाई करे एवं इसकी जानकारी निर्धारीत माध्यम से जिला कार्यालय को दी जाएं। आज की कार्रवाई में बलौदाबाजार तहसीलदार राजू पटेल,कोतवाली थाना प्रभारी सहित राजस्व, पुलिस, नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

चक्रधारी/22/फोटो

Related posts