नाबालिग बालिका को चाकलेट का लालच देकर छेड़-छाड़ कर दैहिक शोषण करने का प्रयास करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग लड़की दिनांक 13 दिसंबर 2023 को शाम को घर पर अकेली थी, तभी आरोपी धरम लाल सूर्यवंशी उम्र 43 वर्ष साकिन सरखों द्वारा चाकलेट दूंगा कहकर अपने घर ले गया, छेड़-छाड़ करते हुए, दैहिक शोषण करने का प्रयास किया गया है। जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 860/2023 धारा 376, 354, 511 भादवि धारा 4, 8 पॉक्सो अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जो जुर्म स्वीकार करने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से  विधिवत गिरफ्तार कर दिनाक 14 दिसंबर 23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस प्रकरण की कार्यवाही मे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, प्रधान आरक्षक रूद्र नारायण कश्यप, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी खूंटे, प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास, आरक्षक शैलेंद्र राठौरचौकी नैला स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है

Related posts