किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल कर ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, स्वयं को बताया बैंक का कर्मचारी.

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हीराराम केवट निवासी सोठी दिनांक 16.12.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताते हुए अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर फोन पे के माध्यम से 10000/₹ एवं नगदी 10000/₹ कुल 20000 रूपया लिया है। और आईडी नहीं दिलाने पर आरोपी निर्मल चंद्रा के संबंध मे पता करने पर पता चला की आरोपी बैंक का कर्मचारी नहीं है आरोपी द्वारा प्रार्थी के अन्य साथियो से भी आईडी दिलाने के नाम पर पैसा लिया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 111/23 धारा 420,34 भादवी कायम कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी निर्मल चंद्रा को सकुनत से पकड़ कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर  अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कुल 1,08,839/ रूपया लेना बताया, जुर्म स्वीकार करने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक  17.12.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पातासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी।

उपरोक्त कार्यवाही मे  निरीक्षक माणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह सउनि बीरेंद्र सिंह एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts