शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान, अटल चौक की मरम्मत व रंग-रोगन का कार्य प्रारंभ.

समदर्शी न्यूज़ – बलौदाबाजार : कलेक्टर श्री चंदन कुमार के निर्देश पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहर के वार्डों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा पंचायतों में जनपद सीईओ व सचिव की निगरानी में सफाई अभियान चलाने के साथ ही पूर्व में निर्मित अटल चौक की साफ-सफाई, मरम्मत एवं रंग-रोगन का कार्य शुरु किया गया है।

विगत दिनों नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों सहित संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, ग्राम दतान, अर्जुनी, गुडेलिया, निपानिया, सेमरडीह, पनगांव, खैरा, पंडरिया आदि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाकर सड़क, हैण्डपम्प के आसपास की साफ-सफाई किया गया। यह सफाई अभियान सतत रुप से जारी रहेगा। अटल चौक की साफ-सफाई, मरम्मत व रंग-रोगन किया जा रहा है, जिससे वह भी संवरने लगा है। 

Related posts