अटल सुशासन दिवस के अवसर पर धान बकाया बोनस राशि वितरण समारोह का हुआ आयोजन, जशपुर जिले के 16240 किसानों को 34 करोड़ 88 लाख की राशि का  किया गया भुगतान, किसानों को धान बोनस राशि प्रमाण पत्र का किया वितरण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में जिला मुख्यालय के मंत्रणा सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिले के किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर समितियों के माध्यम से तथा छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा उपार्जित धान पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राही कृषकों से संवाद किया और किसानों के खाते में ऑनलाइन जिले के 16240 किसानों को धान बकाया बोनस राशि कुल 34 करोड़ 88 लख रुपए की राशि  हस्तांतरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत शामिल हुईं और धान बोनस राशि वितरण होने पर किसान बंधुओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता पखवाड़ा सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित की जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है जिसके माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ लेने आग्रह किया। प्रदेश सहित जिले में सभी क्षेत्रों में विकास किया जाएगा। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के लिए सर्वे किया जा रहा है। क्षेत्र में विकास कार्य किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, पूर्व पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्णा राय, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, जनपद सदस्य श्रीमती शारदा प्रधान, श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव, श्री सत्येंद्र सिंह, श्री विनोद मिश्रा, श्री कृपाशंकर भगत, पदाधिकारी गण, किसान बंधु एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

किसानों को धान बोनस राशि प्रमाण पत्र का किया वितरण

इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती रायमुनि भगत ने श्री अनारथ साय, श्री कश्मीर कुजूर, श्री निकोलस, श्री पुरंदर साय, श्री बंधु राम, श्री बलदेव सिंह, श्री बनेशेवर साव, श्री शिशिर सिंह परमार, श्री सर्वेश्वर सिंह सहित अन्य किसानों को धान बोनस राशि प्रमाण पत्र का वितरण किया और बधाई दी।

गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा कृषकों से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान पर 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से पूर्व के वर्षाे का बकाया धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना के तहत जिले में कुल 34 करोड़ 88 लख रुपए की राशि का भुगतान किया गया।

खरीफ वर्ष 2014-15 में जिले के 8 हजार 64 किसानों को 16 करोड़ 14 लाख एवं 2015-16 के 8 हजार 179 किसानों को 18 करोड़ 75 लाख बोनस का लाभ मिला। इनमें जशपुर विकासखंड के 142 किसानों को 35 लाख, दुलदुला विकासखंड के 403 किसानों को 63 लाख, मनोरा के 264 किसानों को 36, बगीचा के 1147 किसानों को 2 करोड़ 18 लाख, कुनकुरी के 657 किसानों को 1 करोड़ 50 लाख,  फरसाबहार के 998 किसानों को 2 करोड़ 20 लाख, कांसाबेल के 984 किसानों को एक करोड़ 78 लाख और पत्थलगांव के 3469 किसानों को 7 करोड़ 14 लाख की राशि भुगतान किया गया

इसी प्रकार वर्ष 2015 16 में  जशपुर विकासखंड के 150 किसानों को 42 लाख, दुलदुला विकासखंड के 413 किसानों को 73 लाख, मनोरा के 262 किसानों को 44 लाख, बगीचा के 1231 किसानों 2 करोड़ 65 लाख, कुनकुरी के 628 किस को एक करोड़ 64 लाख फरसाबहार के 999 किसानों को 2 करोड़ 67 लाख, कांसाबेल के 955 किसानों को एक करोड़ 91 लाख और पत्थलगांव के 3541 किसानों को 8 करोड़ 29 लाख राशि का भुगतान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राही कृषकों से संवाद किया और किसानों के खाते में ऑनलाइन  जिले में किसानों को धान बकाया बोनस राशि हस्तांतरित किया।

सभी विकासखण्ड में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जशपुर विकासखंड में कलेक्टोरेट मंत्रणा कक्ष, मनोरा में हाई स्कूल सभागार, बगीचा में एनआरएलएम भवन, कांसाबेल में मंगल भवन, कुनकुरी में जनपद पंचायत सभागार, दुलदुल में मंगल भवन, फरसाबहार में सामुदायिक भवन एवं पत्थलगांव में इंडोर स्टेडियम हाल में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!