कार्यकर्ता अटलजी की जयंती और सुशासन दिवस पर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएँ – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ की जनता को राज्य निर्माता भारत-रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती व सुशासन दिवस की बधाई दी है। इस मौके पर श्री देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया कि उन्होंनें मोदी की गारंटी पूरी करनी प्रारंभ की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने प्रदेश के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय वादा पूरा करते हुए 18 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ से ऊपर की राशि भेज रहे हैं। यह किसानों के परिवार व छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की उन्नति में भी सहायक होंगे। श्री देव ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस पर भाजपा की केंद्र व नवगठित प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भारत रत्न’ श्रद्धेय अटलजी की जयंती भाजपा सुशासन दिवस’ के रूप में मनाती है। इस दिवस पर प्रदेश के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की जो जनकल्याणकारी योजनाएँ हैं, उनको जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करें। श्री देव ने कहा कि प्रदेश की श्री साय के मुख्यमंत्रित्व वाली भाजपा सरकार द्वारा आज सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों के 2 वर्षों का बकाया बोनस सीधे किसानों के खाते में जमा कराया गया है। मोदी की गारंटी’ को अमल में लाने की दिशा में भाजपा की प्रदेश सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने इससे पहले अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के लिए राशि स्वीकृत करके अपने संकल्पों की पूर्ति की दिशा में पहल की है। इसी प्रकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का आदेश देकर मुख्यमंत्री श्री साय ने गरीबों और किसानों के कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री साय को प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने बधाई दी।

Related posts