एसडीएम फरसाबहार ने ली कोटवारों की मासिक बैठक

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : एसडीएम फरसाबहार प्रदीप राठिया ने कोटवारों की मासिक बैठक ली। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु हमेशा अलर्ट रहने निर्देश दिए।

एसडीएम धान खरीदी की स्थिति की जानकारी ली तथा पिछले लिस्ट अनुसार बोनस नहीं मिले किसानों को सूचित करने कहा। उन्होंने बढ़ती आवक को देखते हुए धान  खरीदी केंद्र से संबंधित जानकारी को तुरंत सूचित करने कहा तथा आरबीसी के मामले में  बिना विलंब किए पटवारी को जानकारी देने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार श्री सुशील कुमार सेन उपस्थित थे।

Related posts