जशपुर : जनहानि के 06 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 24 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 06 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सन्ना तहसील के ग्राम दनगरी निवासी स्व. दिपेश का कुऑ के पानी में डूबने से 26 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता सुधन राम एवं ग्राम सन्ना निवासी आयुष राम का नाला के पानी में डुबने से 12 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के तिपा जलसेन हेतु 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार कामारिमा निवासी स्व. विजय राम का सर्पदंश से 03 अगस्त 2023 कोे मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की माता बालकुवारी, सर्पदंश से ग्राम महनई निवासी तेरस राम का 31 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता लिखु राम और सोमारू राम की मृत्यु 03 सितम्बर 2023 को हो जाने के कारण निकटम वारिस मृतक के पिता सोमारू राम तथा ग्राम भड़िया निवासी बिन्दु की मृत्यु 04 सितम्बर 2023 को हो जाने से मृतक के निकटम वारिस मृतक के पिता सनवर राम हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
error: Content is protected !!