80 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : थाना जांजगीर पुलिस को दिनांक 12 जनवरी 2024 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि मोटर सायकल में दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर पचेड़ा की ओर जा रहा है। इस सूचना पर थाना जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम पिसौद तलाब के पास घेराबंदी कर मौके पर आरोपी मनोज कश्यप एवं दिनेश गढ़वाल को पकड़ा गया।

जिनके कब्जे से 80 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 6,400/- रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल होन्डा साईन सीजी 11-एयू-0204 कीमत 20000/- रूपये को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 43/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 13 जनवरी 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, उपनिरीक्षक भवानी सिह, हायक उपनिरीक्षक लंबोदर सिंह सहित थाना जांजगीर स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है।

Related posts