सीएम विष्णुदेव साय ने कुनकुरी सीएचसी में ब्लड बैंक स्थापना हेतु कलेक्टर को दिये निर्देश, सप्ताह भर में मिलने लगेगी व्यवस्था…..

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी : प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय अपने गृह जिले में दो दिवस के संक्षिप्त प्रवास पर थे। इस दौरान ग्राम बगीचा एवं पमशाला में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत अपने बगीया निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जशपुर जिली के तीनों विधासभाओं कुनकुरी, पत्थलगांव एवं जशपुर सहित साथ आस पास के क्षेत्रों से लोग मिलने पहूंचे थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम मंे अयोध्या में श्री रामलला मंदिर उद्घाटन महोत्सव का सनातन धर्म समिति कुनकुरी के तत्वाधान में कुनकुरी नगर के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित 21 जनवरी व 22 जनवरी के दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री श्री साय को दिया। इस अवसर पर समिति के सदस्य मनोज अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, अमित अग्रवाल, उमेश जिंदल, मनीष हेड़ा, अमन शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कुनकुरी में शासकीय ब्लड बैंक की हुई मांग

जनदर्शन में कुनकुरी विधानसभा से मुलाक़ात करने आये युवा सदस्यों में से मनीष हेड़ा द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय से मौखिक चर्चा करते हुए कुनकुरी नगर में शासकीय ब्लड बैंक न होने की जानकारी देते हुए इससे हो रही परेशानी से अवगत कराया गया। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर जिला जशपुर को इसकी व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर रवि मित्तल द्वारा सप्ताह भर में कुनकुरी शासकीय अस्पताल में ब्लड बैंक की व्यवस्था पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!