सड़क पर बेहोशी के हालत में पड़े बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाले वाले डायल 112 के कर्मचारी एवं पत्रकार को प्रशस्ति पत्र देकर व में आटो चालक के हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों को नगद राशि इनाम से पुलिस अधीक्षक जांजगीर ने किया पुरस्कृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनारी सड़क पर बेहोशी के हालत में पड़े बुजुर्ग व्यक्ति को उचित इलाज हेतु जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाने में सहयोग किए जाने वाले डायल 112 में ड्यूटीरत कर्मचारी एवं पत्रकार को पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित। चौकी पंतोरा क्षेत्र के गुचगुलिया नाला के पास दिनांक 25-26.12.23 की दरमियानी रात्रि में आटो चालक के हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने वाले पुलिस अधि./ कर्म. को उनके उत्साहवर्धन हेतु पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा उनके नाम के सम्मुख नगद राशि इनाम से पुरस्कृत किया गया।

नाम (01) श्री प्रकाश रात्रे निवासी चांपा (पत्रकार) (02)आर. शंकर यादव थाना जांजगीर (03) हेमंत यादव चालक डायल 112 जांजगीर

दिनांक 13.01.2024 को थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनारी में सड़क पर एक बुजर्ग व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था, जिसको देखकर प्रकाश रात्रे (पत्रकार) द्वारा डायल 112 को कॉल किया गया। तत्काल डायल 112 की टीम जिसमे आरक्षक शंकर यादव एवम चालक हेमंत यादव थे, जिसके साथ मिलकर बुजुर्ग व्यक्ति को तुरंत उठाकर उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया जिसकी सराहनीय कार्य को देखते हुए दिनांक 16.01.24 को पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

चौकी पंतोरा क्षेत्र के गुचगुलिया नाला के पास दिनांक 25-26.12.23 की दरमियानी रात्रि में आटो चालक के हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने वाले पुलिस अधि./ कर्म. को उनके उत्साहवर्धन हेतु पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा उनके नाम के सम्मुख नगद राशि इनाम से पुरस्कृत किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनांक 25-26.12.2023 की दरमियानी रात में चौकी पंतोरा, थाना बलौदा अंतर्गत गुचगुलिया नाला के पास सड़क में एक व्यक्ति की सिर को पत्थर से कुचकलर अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर दिये जाने तथा उसकी ऑटो को पलटाकर दुर्घटना का रूप दिये जाने की रिपोर्ट पर चौकी पंतोरा में मर्ग कायम कर जाँच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर अपराध क्रमांक 420/23 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में जिला जॉजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिला बिलासपुर व जिला कोरबा से समन्वय स्थापित करते हुए साईबर सेल की टीम की मदद से आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की गई। प्रकरण में सनसनीखेज तथ्य यह सामने आया कि ऑटो चालक शंकर शास्त्री उम्र 36 वर्ष, निवासी दोमोहानी गांव ढेका, बिलासपुर के द्वारा स्वयं अपने ऑटो के सवारी चुरामन साव ग्राम ढुंगा, पोस्ट गुजरडीह थाना नवाडीह, जिला बोकारो (झारखण्ड) की उसके सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी और स्वयं के पहने कपड़े को मृतक को पहनाकर उसके कपड़े खुद पहनकर मृतक के बैग से उसकी पहचान संबंधी दस्तावेज आधार कार्ड आदि अपने पास साथ ले गया और अपनी पहचान को छुपाकर मृतक की पहचान के आधार पर कोरबा में रूका था।

टीम में शामिल निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए निर्देशानुसार कार्यों को लगन एवं मेहनत से करते हुए अंधेकत्ल के आरोपी शंकर शास्त्री को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई, जिसके उत्साहवर्धन हेतु पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा नगद राशि इनाम से पुरस्कृत किया गया।

नाम अधिकारी/कर्म (01) निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी सायबर सेल प्रभारी जांजगीर ( 02 हजार रुपए) (02) उपनिरीक्षक पारस पटेल सायबर सेल जांजगीर (15 सौ रुपए) (03) उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा (15 सौ रुपए) (04) उपनिरी कृष्णा साहू जिला बिलासपुर(15 सौ रुपए) (05) उपनिरी. नवीन पटेल जिला कोरबा (15 सौ रुपए) (06) सउनि मुकेश कुमार पाण्डेय सायबर सेल जांजगीर ( 15 सौ रुपए) (07) सउनि दिलीप सिंह चौकी प्रभारी पतोरा (15 सौ रुपए) (08) सउनि अजय सोनवानी जिला कोरबा ( 15 सौ रुपए) (09) प्रधान आर. राजकुमार चन्द्रा सायबर सेल जांजगीर (01 हजार रुपए) (10) प्रआर, बलबीर सिंह सायबर सेल जांजगीर (01 हजार रुपए) (11) प्रआर, विवेक सिंह सायबर सेल जांजगीर (01 हजार रुपए) (12) आर. रोहित कहरा सायबर सेल जांजगीर (01 हजार रुपए) (13) आर. चिरंजीव कमलेश सायबर सेल जांजगीर (01 हजार रुपए) (14) आर. गिरीश कश्यप सायबर सेल जांजगीर (01 हजार रुपए) (15) आर. सिदार सिंह पैकरा सायबर सेल जांजगीर (01 हजार रुपए) (16) आर. आनंद सिंह सायबर सेल जांजगीर (01 हजार रुपए) (17) महिला आर. दिव्या सायबर सेल जांजगीर (01 हजार रुपए) (18) आर. नंद कुमार पटेल चौकी पंतोरा (01 हजार रुपए) (19) आर शहबाद अहमद चौकी पंतोरा (01 हजार रुपए) (20) आर. बोधुराम कुम्हार जिला बिलासपुर (01 हजार रुपए) (21) आर. रवि चौबे जिला कोरबा (01 हजार रुपए) (22) आर. चन्द्रकांत गुप्ता जिला कोरबा (01 हजार रुपए)

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!