समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर दिनांक 17.01.2024 को आदेश क्रमांक एफ 1-03/2023/दो-गृह /भापुरो : राज्य शासन जारी किया है कि अमित कुमार (भापुसे-1998), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) पुलिस मुख्यालय, रायपुर के पद पर पदस्थ करता है। अमित कुमार (भापुसे- 1998), द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ० आनंद छाबड़ा (भापुसे-2001) पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) के पद से कार्यमुक्त होगें । 2/ डॉ० आनंद छाबड़ा (भापुसे-2001) का नवीन पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किया जावेगा।
देखें जारी आदेश…..
![](https://samdarshinews.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-17-at-23.24.38_fe7002d8-897x1024.jpg)