स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव हुए पंचतत्व में विलीन : स्वेच्छा से क्षेत्र के लोगों ने बंद किये अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान !

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर/सुकमा : श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव जी का स्वर्गवास दिनांक 17 जनवरी 2024 को हो गया था, जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक 18 जनवरी 2024 को उनके मूल निवास ग्राम सुकमा में किया गया। देव परिवार के दु:ख की इस घड़ी में क्षेत्र के लोगों ने स्वेच्छा से अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे। अंतिम क्रिया के पश्चात आज लक्ष्मी नारायण देव पंचतत्वों में विलीन हो गए।

स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव जी, श्री करण सिंह देव, स्वर्गीय अमर सिंह देव, श्री कुमार जयदेव व श्री किरण सिंह देव जी (भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/जगदलपुर विधायक) के पिताजी हैं और श्री विजित देव, श्री श्रृंगवेद देव, कुमारी राशि सिंह देव, श्रीमती आयुषी सिंह देव, श्रीमती प्रेरणा सिंह भदौरिया, श्रीमती दीक्षा सिंह के दादाजी है।

देव परिवार का दु:ख बाटने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, विधायकगण, पूर्व विधायकगण भाजपा व अन्य राजनीतिक दल के सदस्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के सैकडोजन कुमार लक्ष्मी नारायण देव को अंतिम विदाई देने पहुंचे

Related posts